मेहबूब सिंधी बालोतरा श्री चंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रदेश में हरियाळ...
बालोतरा श्री चंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रदेश में हरियाळों राजस्थान कार्यक्रम के तहत सघन पौधारोपण पखवाड़ें का आगाज सोमवार को किया गया।
भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम का आगाज गुरू प्याऊ मवड़ी में ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज के कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम के दौरान तुलसाराम महाराज ने कहा कि विश्व में पर्यावरण संतुलन बनाएं रखनें के लिए पेड़ पौधें अधिकाधि संख्या में लगाने का संकल्प प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिए जिससे वातावरण शुद्ध बना रहें।
इसके बाद नारलाई स्थित महंत परशुरामगिरी महाराज के आश्रम में भी वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर महंत ने कहा कि स्वस्थ भारत में शुद्ध वातावरण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना अनुकरणीय कार्य है। इस दौरान ग्रामीणों को पेड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। गणपत बांठिया ने बताया कि जोधपुर संभाग में 400 अलग.अलग प्रजाति के पौधे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को वितरण करने के लिए भेजे गए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत स्तर पर अधिकाधिक पौधे लगाने के संकल्प को लेकर ट्रस्ट चल रहा है और हम इस कार्य को पूरी क्षमता के साथ पूरा करेंगे।
