This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

प्रोत्साहन पुरस्कार का आयोजन

  कुशीनगर  ।  मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने दिव्यांगजन शादी- विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना  अन्तर्गत आवेदन पत्र उपलब्ध कराने हेतु ...



 कुशीनगर ।  मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने दिव्यांगजन शादी- विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना  अन्तर्गत आवेदन पत्र उपलब्ध कराने हेतु  समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देशित किया है।  उन्होंने बताया  कि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी  द्वारा भी उक्त योजना में अवशेष पात्र दिव्यांग दम्पत्तियों के आवेदन पत्र उपलब्ध नही कराये जाने के कारण शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नही हो पा रही है।
     उन्होने बताया कि दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दिव्यांग दम्पत्तियों को शादी करने पर युवक के दिव्यांग होने की दशा में  15000/- युवती के दिव्यांग होने की दशा में  20000/-  तथा युवक एवं युवती दोनों के दिव्यांग होने पर 35000-/ पुरस्कार अनुदान प्रदान किया जाता है। जिसमें आवश्यक अभिलेखों के साथ                         http;//divyangjan.upsdc.gov.in पर ऑन लाइन किया जाना है। यह पुरस्कार विगत वर्ष सम्पन्न हुई शादी तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में सम्पन्न हुई शादी को देय है।उन्होंने बताया कि आवेदन हेतु आवेदक सम्पत्ति का दिव्यांगता प्रदर्शिता संयुक्त नवीनतम फोटों, दम्पत्ति का आयु प्रमाण पत्र जिसमें जन्मतिथि का अंकन हो। समक्ष स्तर से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र। विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र निबन्धन कार्यालय द्वारा निर्गत दम्पत्ति का अधिवास प्रमाण पत्र। दम्पत्ति का आधार कार्ड। दम्पत्ति का आय एवं जाति प्रमाण पत्र। राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता।
    मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि योजना के अन्तर्गत जनपद में 38 दम्पत्तियों का लक्ष्य प्राप्त है, परन्तु अभी तक मात्र 08 दम्पत्तियों के ही आनलाइन आवेदन प्राप्त हुए है। इस योजना की समीक्ष शासन में उच्च स्तर पर की जा रही है।