This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

डीएम का ड्राइवर बताकर खड़ी कर दी दीवार

इज्ज्तनगर   । सुमित कुमार सिंह संवाददाता बरेली इज्ज्तनगर की रजत विहार और जन आदर्श कालोनी के लोगों ने खुद को डीएम का ड्राइवर बता रहे ...



इज्ज्तनगर 
सुमित कुमार सिंह संवाददाता बरेली

इज्ज्तनगर की रजत विहार और जन आदर्श कालोनी के लोगों ने खुद को डीएम का ड्राइवर बता रहे शख्स पर दोनों कालोनियों का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। लोगों ने इज्जतनगर पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस लोगों की मदद करने की बजाय रास्ते पर बन रही दीवार का काम पूरा कराकर लौट आई।  इज्जतनगर की रजत विहार कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि उनकी और जन आदर्श कॉलोनी के जुड़ाव का रास्ता लगभग 30 साल से चल रहा है। कुछ समय पहले ही रोड से सटा हुआ 125 गज का प्लाट महेन्द्र नाम के व्यक्ति ने खरीदा है। वह खुद को डीएम का ड्राइवर बताता है। वह अपने बेटों और पड़ोसी के साथ मिलकर लोगों को धमका रहा है।
लोग इस मामले में दोनों कॉलोनियों को बसाने वाले विधायक केसर सिंह गंगवार के पास भी गये थे। उन्होंने रास्ता खोलने को कहा, मगर उनकी बात भी नहीं सुनी गई। महेन्द्र ने रास्ते पर दीवार बनवा दी। जिसे लोगों ने तोड़ दिया। लोगों का आरोप है कि रास्ता खोलते ही फूल सिंह और महेन्द्र के दोनों लड़के मारपीट पर आमादा हो गए। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद दोबारा दीवार बनाकर सड़क बंद कर दी। लोगों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को हंगामे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनका साथ देने की बजाय मौके पर खड़े होकर दीवार बनवा दी। पुलिस के जाने के बाद लोगों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया। इसमें दो पक्षों के बीच तीखी बहस हो रही है और दो पुलिसवाले खड़े होकर दीवार बनवाते नजर आ रहे हैं। 
प्लॉट खाली होने की वजह से खुला था रास्ता 
महेन्द्र और फूलसिंह का कहना है कि वो कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। पहले मौके पर प्लॉट खाली थे। इस वजह से लोग वहां से आते-जाते थे। अब वो वहां मकान बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने रास्ता बंद किया तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। रजत विहार गेट बंद कालोनी है। बसाते वक्त कालोनाइजर ने किसी दूसरी कालोनी के लोगों को वहां से रास्ता नहीं दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रमाण देखने के बाद निर्माण कराया। लोग गलत आरोप लगाने के साथ ही थाने में झूठी शिकायतें भी कर रहे हैं। 
मामला मेरे संज्ञान में नही है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो सोमवार को तहसील की टीम को मौके पर भेजकर पैमाइश कराई जाएगी। टीम राजस्व विभाग के दस्तावेजों के आधार पर फैसला लिया जाएगा ।