This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

जीआरपी ने पकड़ा

       सुमित कुमार सिंह संवाददाता बरेली                                                                                             ...


     



 सुमित कुमार सिंह संवाददाता बरेली                                                                                                   
 बरेली । कहावत है मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है, आज ऐसी ही एक कहावत बरेली जंक्शन पर दौराई गई। लखनऊ में मोतीनगर की रहने वाली एक महिला बुधवार को अपने घर से झगड़ा करके सहारनपुर मायके जाने को निकली, लेकिन वह गुरुवार को बरेली जंक्शन पहुंच गई। दोपहर के बाद उसने अपने पति को फोन किया।  कहा कि मैं बरेली जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूदने वाली हूं। पति ने भी होशियारी दिखाई और आरपीएफ कंट्रोल को अपनी पत्नी का फोटो भेज कर मदद मांगी। बरेली आरपीएफ और जीआरपी ने तुरंत ही सूचना मिलने पर सीसीटीवी कैमरों से प्लेटफार्म पर निगरानी शुरू की। इसके बाद दो टीमें प्लेटफार्म पर लगा दी गईं। टीमों को महिला का फोटो भी दे दिया गया। जैसे ही महिला प्लेटफार्म एक पर पहुंची वहां टीम ने उसे रोक लिया। इसके बाद लखनऊ परिवार वालों को सूचना दे दी। देर शाम परिवार के लोग आए। महिला को अपने साथ लेकर चले गए।

 बरेली यूं पहुंची विवाहिता
आरपीएफ का कहना है कि विवाहिता का मायका सहारनपुर में है। बुधवार को पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, तभी महिला बगैर बताए घर से निकल गई थी। इस मामले में लखनऊ संबंधित थाने में सूचना भी दी गई। गुरुवार को दोपहर को विवाहिता ने पति को फोन करके बरेली में होने की जानकारी दी। कहा अब मैं मायके न जाकर बरेली में ही ट्रेन के आगे कूदकर जान दूंगी। लेकिन किस्मत अच्छी थी, जो पति की होशियारी और आरपीएफ- जीआरपी बरेली जंक्शन की मदद से उसे बचा लिया गया। अगर 10 मिनट भी देर होती तो महिला ट्रेन के आगे कूद जाती।

महिला का फ़ोटो बना मददगार
 आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके सिसौदिया का कहना है, महिला के पति ने आरपीएफ कंट्रोल को अपनी पत्नी का फोटो भेज कर सूचना दी थी कि उसकी पत्नी बरेली जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाली है। बरेली जंक्शन जीआरपी और आरपीएफ के पास महिला के फोटो भी भेज दिए गए थे। फोटो के आधार पर महिला को बरेली जंक्शन एक नंबर प्लेटफार्म पर पहचान करके पकड़ लिया गया। देर शाम महिला को उसके पति की सुपुर्दगी में दे दिया गया।  परिवार वाले महिला को अपने साथ लखनऊ लेकर चले गए।