This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

गड्ढों की जांच

बरेली । सुमित कुमार सिंह संवाददाता,बरेली                                                                                             ...



बरेली ।
सुमित कुमार सिंह संवाददाता,बरेली
                                                                                                                                                   
बरेली की सड़कों के जानलेवा गड्ढों की जांच शुरू हो गई है। डीएम ने सड़कों की जांच के लिए इंजीनियरों की 15 टीमें बनाई हैं। सभी इंजीनियर अपनी-अपनी रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी एक्सईन को देंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन से सड़कों की मरम्मत के लिए बजट मांगा जाएगा। पिछले सप्ताह प्रमुख सचिव नवनीत सहगल की समीक्षा मीटिंग में सड़कों के जानलेवा गड्ढों का मुद्दा छाया रहा था। प्रमुख सचिव ने पीडब्ल्यूडी एक्सईन को फटकार लगाई थी।
पीडब्ल्यूडी एक्सईन ने गड्ढों की मरम्मत के लिए बजट नहीं मिलने की बात कही थी। सहगल ने मीटिंग में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव से फोन पर बात कर बजट की कमी के बारे में पता किया था। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव ने बजट की कमी होने की बात को गलत बताया था। साथ ही बरेली से सड़कों की मरम्मत के लिए बजट न मांगने की बात सामने आई थी। सहगल ने डीएम को सड़कों की मरम्मत के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा था। सोमवार को डीएम नितीश कुमार ने सड़कों की जांच शुरू करा दी। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की 15 टीमों को जांच की जिम्मेदारी दी है। तीन दिन के अंदर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की टीम सड़कों की जांच पूरी करेंगे। शहर से लेकर देहात सड़कों की हालत को सुधार के लिए बजट मांगा जाएगा।
माूलम हो कि विधायकों ने भी टूटी सड़कों का मामला अधिकारियों के सामने उठाया था। फिर भी पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की मरम्मत में लेटलतीफी की।
सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इंजीनियरों को सड़कों की जांच की जिम्मेदारी दी है। पीडब्ल्यूडी एक्सईन सड़कों की मरम्मत का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजेंगे। सड़कों की मरम्मत का बजट तुरंत रिलीज हो जाएगा।