This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

कॉलोनी बीडीए ने तुड़वाई

बरेली । सुमित कुमार सिंह संवाददाता,बरेली                                                                                               ...

बरेली ।
सुमित कुमार सिंह संवाददाता,बरेली
                                                                                                                                                  
महायोजना में पास ग्रीन बेल्ट में नेता व कॉलोनाईजर ने अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बाउंड्री बनाई तो बीडीए की टीम ने मौके पर जाकर अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने बीडीए टीम का विरोध किया तो टीम पूरा निर्माण तोड़े बिना ही वापस लौट आई।  बीडीए ने नोटिस देकर कॉलोनाईजरों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।
बीडीए सचिव अमरीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ा बाईपास स्थित गांव मुडिया अहमदनगर में 18 बीघा जमीन पर बिना अनुमति के अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। जो भूमि है वो महायोजना में ग्रीन बेल्ट में स्वीकृृत है। इस जमीन पर आवासीय कॉलोनी विकसित की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस को साथ लेकर अवैध कॉलोनी का निर्माण रोका गया है। इससे पहले भी कॉलोनाईजर को नोटिस दिए गए थे लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि गांव सैदपुर चुन्नीलाल में भी ग्रीन बेल्ट में एक अवैध कॉलोनी बिना अनुमति के बसाई जा रही थी। प्लाटिंग कर बचा जा रहा था। बीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।