सुमित कुमार सिंह संवाददाता बरेली बरेली। माध्यमिक विद्यालयों की तरह अब बेसिक शिक्षा के जूनियर हाईस्कूलों में भी गणित और विज्ञान के लैब ख...
सुमित कुमार सिंह संवाददाता बरेली
बरेली। माध्यमिक विद्यालयों की तरह अब बेसिक शिक्षा के जूनियर हाईस्कूलों में भी गणित और विज्ञान के लैब खोले जाएंगे। इसके लिए जनपद में 50 विद्यालयों का चयन किया जाएगा। विज्ञान लैब के लिए हर ब्लॉक से दो-दो जबकि गणित लैब के लिए तीन-तीन विद्यालयों का चयन किया जाएगा। इससे इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रयोगात्मक पढ़ाई कराई जाएगी, जिससे विज्ञान और गणित की बारीकियों को बच्चे सीख सकेंगे।
2594 रुपये प्रति विद्यालय मिलेगा बजट
शासन की ओर से लिए गए फैसले को पूरा करने के लिए प्रति विद्यालय 2594 रुपये का बजट जारी किया जाएगा। इस बजट से ही प्रयोगशाला के लिए आवश्यक उपकरण क्रय करने होंगे। इसकी स्थापना किए जाने के बाद दोनों विषयों की एक प्रतियोगिता भी समय-समय पर कराई जाएगी। यही नहीं ब्लॉक व जनपद स्तर पर होने वाली इन प्रतियोगिताओं पर जनपद स्तर पर पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।
विभाग ने तय की सामग्री
बेसिक शिक्षा विभाग ने विज्ञान व गणित लैब में होने वाली सामग्री भी तय कर दी है। विज्ञान प्रयोगशाला में परखनली, बीकर, कीप, स्प्रिट लैंप, छन्ना कागज, तिपाई स्टैंड, एक स्टाप वाच, लिटमस पेपर, तापमापी समेत लेंसस, प्रिज्म आदि विज्ञान के विषय से जुड़ी सामग्री ली जाएगी। वहीं गणित प्रयोगशाला में एक ज्यामिति बॉक्स के साथ ही टू डी व थ्री टी, जियो बोर्ड वृत्ताकार व वर्गाकार, फीता पांच मीटर, इंच टेप, दीवार घड़ी, बड़े आकार के पासे समेत नकली नोटस तुला बांट आदि आवश्यक चीजे क्रय कि जाएंगी।
गणित व विज्ञान की लैब स्थापित होने से बच्चों में सीखने की क्षमता का विकास होगा। खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए पत्र लिख विद्यालयों का चयन कर सूची मांगी है। जिससे कि चयनित विद्यालयों को बजट आवंटित किया जा सके। – तनुजा त्रिपाठी, बीएसए