अलवर l नमो नमो मोर्चा भारत के राजथान प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन लोढ़ा जी के निर्देशानुसार अलवर जिले में कार्यकारिणी सदस्य...
अलवर l नमो नमो मोर्चा भारत के राजथान प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन लोढ़ा जी के निर्देशानुसार अलवर जिले में कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ममता गुप्ता , जिला प्रभारी बसंत कुमार ज्योतिषी, जिला अध्यक्ष वेद कौशिक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश्वरी सैनी जी द्वारा की गई।इस बैठक में बहरोड से एडवोकेट अजय यादव , महिला जिला प्रभारी शम्मी सेठीया, महिला उपाध्यक्ष सुनीता सैनी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूरण सैनी वार्ड 57 से वार्ड अध्यक्ष दिनेश प्रजापत मोजूद रहे।
बैठक के दौरान नमो मोर्चा की कार्यकारिणी ने जिले में आम आदमी की सुरक्षा उसके अधिकारों साथ ही सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने एवं मोर्चे के समस्त उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए
सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने दायित्व संभाले
साथ ही नई कार्यकारिणी सदस्यों को भी जोड़ा गया जिसमें किशोर सिंह जादौन जी को जिला मंत्री निरंजन कुमार को शहर संयोजक एवं रविंद्र त्यागी एवं रोहित शर्मा को नमो नमो मोर्चा की सदस्यता दी गई।
व नवनियुक्त
मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ममता जी गुप्ता व अलवर जिला प्रभारी बसन्त कुमार ज्योतिषी का नमो नमो मोर्चा जिला अलवर के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया।
नमो नमो मोर्चा (भारत) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जी प्रवीण जैन लोढ़ा जी ने फोन पर अलवर के सभी नमो नमो मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सफल मीटिंग की बधाई दी
