रेवदर- दांतराई कस्बे सहित आसपास के गाँवों में इन दिनो सावन महिना शुरू होने से शिवालयों में विभिन्न प्रकार के अभिषेक कर भोले बाबा को रिझान...
रेवदर- दांतराई कस्बे सहित आसपास के गाँवों में इन दिनो सावन महिना शुरू होने से शिवालयों में विभिन्न प्रकार के अभिषेक कर भोले बाबा को रिझाने का काम किया जा रहा है। वही मंदिरों में शिवभक्तों का तांता देखने को मिल रहा है। वही सावन की महिमा को अपार मानते हुए श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव को प्रसन्न रखने के लिए व्रत भी रखे जा रहे है। तथा श्रावण मास में लगातार कई वर्षो से भाखरली महादेव मंदिर प्रागंण में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक का आयोजन उनाजी जेठाजी परिवार द्वारा किया जा रहा हे। जिसमें पंडित कान्तिलाल त्रिवेदी द्वारा मंन्त्रोचार किया जा रहा है। साथ ही गाँव में स्थित पादरू महादेव मंदिर, खरलिया महादेव मंदिर, कोठार महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, जागेश्वर महादेव मंदिर, सोमनाथ महादेव मंदिर में शिव भक्तों ने अभिषेक किया।