फा...
फाइल फोटो
बाड़मेर। गुड़ामालानी व धोरीमन्ना के नहरी क्षेत्र में नहरी पानी पर नियंत्रण को लेकर चेयरमैन का चुनाव हुआ।भदराई लिफ्ट नहर सिस्टम के चेयरमैन पद पर सर्व सम्मति से नर्मदा नहर 20 पंचायतों माइनरों, डिग्गी अध्यक्षों द्वारा पूर्व सरपंच हेमाराम सियाग बांटा को चेयरमैन चुना गया। इस मौके पर नहर एक्सईएन जेपी माथुर, एईएन अगराराम, रुगनाथराम, धोरीमन्ना प्रधान ताजाराम चौधरी, गुड़ामालानी उपप्रधान राणा कुलदीप सिंह, सरपंच दिनेश विश्नोई, रुगनाथराम, पूर्व सरपंच खूमाराम बैरड़, खुमाणसिंह नैण, जयरूपाराम, रामाराम सियाग, युवा नेता भोमाराम सियोल, मोहनलाल सियोल, जिला परिषद सदस्य बाबूलाल मांजू, सरपंच मगराज, पूर्व सरपंच नाथाराम सारण, पूर्व सरपंच भेराराम खोथ, रावताराम पचार, कानाराम प्रजापत, ऊमाराम जाखड़, चैनाराम सियोल, आसूराम विश्नोई सुपरवाइजर धनाराम मांगीलाल मबताराम भारी संख्या में किसान एकत्रित हुए।
