This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

आम आदमी पार्टी का चलेगा महा-जनसंपर्क।

अंकित पुरोहित  जोधपुर। 18 जनवरी 2026 आम आदमी पार्टी (आप) ने आज जोधपुर में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया ह...


अंकित पुरोहित 
जोधपुर। 18 जनवरी 2026 आम आदमी पार्टी (आप) ने आज जोधपुर में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह पूरे राजस्थान में ये चुनाव पूरे जोर-शोर और मजबूती के साथ लड़ेगी। इस बाबत आज सोजती गेट स्थित अरुण होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारियों ने "आप आपरे साथे" (आप आपरे साठे) अभियान की औपचारिक घोषणा की।
वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देश पर आगाज जिलाध्यक्ष (शहर) संजोग पंवार और जिलाध्यक्ष (देहात) गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान के प्रभारी श्री धीरज कुमार टोकस एवं सह-प्रभारी श्री घनेंद्र भारद्वाज के निर्देशानुसार इस कैंपेन को लॉन्च किया गया है। इसका उद्देश्य पार्टी को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करना है।
अभियान की मुख्य बातें सघन जनसंपकर्स पार्टी कार्यकर्ता जोधपुर जिले के सभी वाडों और पंचायतों में घर-घर जाकर जनता को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराएंगे।
जनसमस्याओं का समाधानरू कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानेंगे और जनता को साथ लेकर उन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। 2 माह तक चलेगा अभियान यह अभियान आगामी दो माह तक लगातार चलाया जाएगा।कार्यकर्ताओं को दी गई ट्रेनिंग प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आप आपरे साथे अभियान को सफल बनाने के लिए विधानसभा स्तर के साथियों की एक बैठक ली गई। इसमें सभी को कैंपेनिंग और विधानसभा की जवाबदारी को लेकर विशेष ट्रेनिंग दी गई और जिम्मेदारियां सौंपी गई।