जोधपुर। महिला पी.जी. महाविद्यालय में वसंत पंचमी का पर्व अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. सं...
जोधपुर। महिला पी.जी. महाविद्यालय में वसंत पंचमी का पर्व अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. संजय बोहरा ने मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती का विधिवत पूजन सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष प्रो. पी.एम. जोशी, वरिष्ठ संस्थापक सदस्य प्रो. एन.डी. पुरोहित, डॉ. आर.के. व्यास, आर.के. रामदेव एवं डॉ. अनिल व्यास की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनोरमा उपाध्याय के साथ-साथ संस्थान के बी.एड. कॉलेज की छात्राध्यापिकाओं तथा समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बी.एड. कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता एवं लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज व्यास भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
वसंतोत्सव के उपलक्ष्य में महिला पी.जी. महाविद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक ‘सेल्फी प्वाइंट’ सजाया, जहाँ सभी ने उत्साहपूर्वक अपनी-अपनी सेल्फी ली। वहीं बी.एड. कॉलेज की छात्राओं ने पुष्पों से राष्ट्रीय पक्षी मोर तथा विभिन्न पुष्पाकृतियों की मनमोहक रंगोलियाँ बनाकर परिसर को रंग-बिरंगा बना दिया।
समूचा वातावरण भक्तिमय, उल्लासपूर्ण और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा, जिससे वसंत पंचमी का यह आयोजन सभी के लिए स्मरणीय बन गया।