महात्मा गांधी चिकित्सालय में गांधी जयंती पर गांधी की प्रतिमा पर उप अधीक्षक डॉ सक्सेना ने किया माल्यार्पण। जोधपुर आज महात्मा गांधी चिकित्स...
महात्मा गांधी चिकित्सालय में गांधी जयंती पर गांधी की प्रतिमा पर उप अधीक्षक डॉ सक्सेना ने किया माल्यार्पण।
जोधपुर आज महात्मा गांधी चिकित्सालय जोधपुर में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी मूर्ति पर उप अधीक्षक डॉ सक्सेना, नर्सिंग अधीक्षक क्रमसर सुनीता पुरोहित, सज्जन कंवर, रेखारानी पुरोहित, जितेंद्र सिंह गहलोत, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर जिला अध्यक्ष जगदीश जाट, सीनियर नर्सिंग अधिकारी महिपाल सिंह राठौड़, अरविंद अपूर्वा तथा समस्त वार्ड प्रभारियों और नर्सिंग अधिकारियों ने माल्यार्पण और पुष्पांजलि की।
गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा उद्घाटित है महात्मा गांधी चिकित्सालय की गांधी प्रतिमा स्वरूप मूर्ति
डॉ सक्सेना ने बताया कि गांधी जी के नाम पर स्थापित महात्मा गांधी चिकित्सालय जोधपुर ने सदेव गांधी जी के दिए संदेश, मानवता, करुणा, साफ सफाई आदि का पालन किया है तथा हमेशा उच्चतम स्तर तक मरीजों की सेवा और सुविधा का ध्यान रखा है। जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ने बताया कि स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद जी ने इस अस्पताल में स्थापित गांधी जी कि मूर्ति का अनावरण किया था जो कि जोधपुर के लिए गर्व का विषय है। तथा सभी अधिकारियों, नर्सिंग अधीक्षक, वार्ड प्रभारियों और नर्सिंग अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी जी के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलते रहने का सकल्प लिया गया।