This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

भाटी “मारवाड़ गौरव अवार्ड” से सम्मानित

जोधपुर l राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा शेरगढ़ में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवम् एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हेम सि...

जोधपुर l राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा शेरगढ़ में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवम् एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हेम सिंह भाटी भलासरिया को मारवाड़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। 
गायत्री देवी ट्रस्ट व जय नारायण व्यास शिक्षण संस्थान द्वारा जय नारायण व्यास महिला महाविद्यालय जोधपुर में आयोजित मारवाड़ गौरव सम्मान 2024 समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोगाराम पटेल कानून और न्याय मंत्री द्वारा भाटी को उनके द्वारा खेल, शिक्षा, एनसीसी, पर्यावरण एवम् जल संरक्षण, विद्यालय विकास के क्षेत्र में  अमूल्य योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह,देकर मारवाड़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो पी एम जोशी, विशिष्ट अथिति मुकेश व्यास, नारायण दास, चंद्रशेखर अरोड़ा, जनार्दन व्यास व संजीव व्यास रहे ।
भाटी को मारवाड़ गौरव सम्मान 2024 से  सम्मानित किए जाने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार,समस्त विद्यालय स्टॉफ एवं शेर सिंह भाटी, महेंद्र सिंह भाटी भलासरिया,गोपाल सिंह ईशरनावड़ा,हरि सिंह राठौड़ रेवाड़ा, कान सिंह राठौड़, सुजान सिंह राठौड़, लख सिंह राठौड़ , पर्वत सिंह भूंगरा, राजेंद्र सिंह राठौड़, रमेश कुमार गर्ग, बाबू सिंह चौहान, पेहप सिंह राठौड़,लाखन सिंह खींची,धीरेन्द्र सिंह,यसपाल सिंह खींची,डूंगर सिंह इंदा, महेंद्र सिंह जानादेसर,विरेन्द्र सिंह ब्रजासर, सागर राम नैन,नरेंद्र सिंह गड़ा, सुरेंद सिंह खाराबेरा,भूपेंद्र सिंह भैसांणा,प्रेमा राम जाखड़ लाडनूं , गजे सिंह देवलिया, भंवर सिंह चांदराई,जोगेंदर सिंह राठौड़,भले सिंह तेना,लूण सिंह पुनायता, पूनम सिंह जाखड़, एवम् समस्त ग्रामीणों ने भाटी को सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।