This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

आयुर्वेद विवि में एक साल बाद फिर दो सिजेरियन डिलीवरी

  विश्वविद्यालय में अब तक तीन सिजेरियन और 8-10 सामान्य प्रसव हो चुके है जोधपुर। आयुर्वेद वि​श्वविद्यालय में करीब एक साल बाद फिर दो बच्चे सिज...

 


विश्वविद्यालय में अब तक तीन सिजेरियन और 8-10 सामान्य प्रसव हो चुके है

जोधपुर। आयुर्वेद वि​श्वविद्यालय में करीब एक साल बाद फिर दो बच्चे सिजेरियन डिलीवरी से हुए। दोनों ही प्रसूताओं को मेल बच्चे हुए। जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। 

कुलपति प्रो. पीके प्रजापति के अनुसार, विश्वविद्यालय में अब तक तीन सिजेरियन और 8-10 सामान्य प्रसव हो चुके है। सभी मामलों में जज्जा और बच्चा स्वस्थ्य है। उन्होंने बताया कि इससे पहले पिछले साल 19 सिंतबर पहला सिजेरियन प्रसव हुआ था। यह प्रसव जोधपुर श्रीबालाजी हॉस्पिटल की संचालक डॉ. सीमा शर्मा और उनकी टीम ने करवाया था। इसके बाद वि​श्वविद्यालय ने डॉ.सीमा शर्मा को विवि में बतौर गेस्ट फैकल्टी नियुक्त किया है। 

गुरुवार को दो और प्रसूताओं का सिजेरियन प्रसव कराया। डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि जांच के बाद सामने आया कि एक प्रसूता का बच्चा पेट में सामान्य अवस्था की बजाय टेड़ा था। वहीं दूसरी प्रसूता का पहले भी सिजेरियन हो चुका था। साथ ही बच्चे के गले में नाल फंसी हुई थी। इसलिए दोनों प्रसूताओं का सिजेरियन प्रसव कराने का निर्णय लिया गया। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रश्मि शर्मा के अनुसार  बताया कि पास के गांव की दो महिला गुड्डी (28) और सुनीता (21) प्रसव के लिए आई। डॉ. सीमा शर्मा के नेतृत्व में डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. आशा, डॉ. हेमंत और डॉ. दिव्या ने ऑपरेशन किए।