जोधपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला शाखा-जोधपुर में 25 सूत्रीय माँग पत्र को लेकर शिक्षक जागृति यात्रा रविवार को 5 बजे बालोतरा व बाड़म...
जोधपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला शाखा-जोधपुर में 25 सूत्रीय माँग पत्र को लेकर शिक्षक जागृति यात्रा रविवार को 5 बजे बालोतरा व बाड़मेर से चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड अंकुर पब्लिक स्कूल जोधपुर पहुंची। जिसका नेतृत्व प्रशासनिक प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक सियाराम शर्मा व प्रभारी प्रदेश संगठन मंत्री जसराज सुथार ने किया।
जिलाध्यक्ष गोपाल दवे ने बताया कि सरस्वती पूजन के बाद संगठन के पदाधिकारियों व शिक्षकों के द्वारा यात्रा के स्वागत समारोह में प्रदेश संरक्षक व प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा व मुख्य अतिथि रोहित अरोड़ा का अभिनन्दन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सोलंकी ने संगठन के 25 सूत्रीय माँग पत्र पर बताते हुए कहा कि प्रथम चरण में माननीय मुख्यमंत्री के नाम से सभी जिलों में जिलाधीश महोदय के द्वारा व दूसरे चरण में माननीय विधायकों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। संरक्षक सियाराम शर्मा ने शिक्षकों का आवाह्न करते हुए कहा कि माँगे नहीं मानने की स्थिति में 12 सितम्बर को जयपुर में धरना दिया जायेगा।
बैठक में प्रदेश महिला संगठन मंत्री श्रीमती मंजु थानवी, प्रधानाचार्य श्यामलाल सेल, से.नि. व्याख्याता सुरेन्द्र दवे, शा.शि. कमलकिशोर सुथार व चन्द्रसिंह ने शिक्षकों की मांगो के बारे में विचार व्यक्त किया।