This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

संस्था द्वारा गौशाला में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई

बालोतरा। द एसो सीएसन ऑफ वी क्लब इंडिया डिस्ट्रिक्ट तीन सो तेईस ई टू के वी क्लब जसोल बालोतरा की सचिव भावना गोगर ने बताया की हमारे सब दुखों क...


बालोतरा। द एसो सीएसन ऑफ वी क्लब इंडिया डिस्ट्रिक्ट तीन सो तेईस ई टू के वी क्लब जसोल बालोतरा की सचिव भावना गोगर ने बताया की हमारे सब दुखों का नाश करने वाले जिनके इस्मर्ण मात्र से सारे दुःख दर्द मिट जाते हैं विघ्न बाधा ओ से मुक्ति मिल जाती हैं ऐसे गौ माता को चाहने वाले द्वारका धीस श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर क्लब सदस्य चेयरपर्सन खुशबू ढेलडिया रेनू चौधरी के द्वारा गौशाला में गायों को चारा व गुड देकर कृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर गायों को चारा और गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की गई। संस्था के सदस्य  ने मिलकर विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। गौशाला को आकर्षक रूप से सजाया गया और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष श्वेता सालेचा ने बताया कि हमारे क्लब का एक ही उद्देश्य बे मुख जानवरों की सेवा करना है हर घर खुशियां घर घर खुशियां। इस अवसर रितु जिंदल रेनू चौधरी खुशबु ढेलडिया भगवती मान धना आदि सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी सदस्यों द्वारा डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मंजू पोखरण के सपने नया सवेरा नई उमंग को पूरा करने में एक और सफल कदम बढ़ाया।