This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

श्रीनवकार जैन सेवा संघ ने की गोवंश हितार्थ मेडिकल दवाईयां भेंट

  जोधपुर ।   श्री नवकार जैन सेवा संघ के तत्वावधान में विभिन्न सेवाभावी लाभार्थी  परिवारों  द्धारा  जीवों एवं गौ वंश जीवदया के साथ   साथ मानव...

 


जोधपुर श्री नवकार जैन सेवा संघ के तत्वावधान में विभिन्न सेवाभावी लाभार्थी  परिवारों  द्धारा  जीवों एवं गौ वंश जीवदया के साथ   साथ मानव सेवा का अनुठा लाभ लिया जा रहा है।                                          

जानकारी देते हुए संघ के प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया मानव सेवा व जीवदया भावना के उद्देश्य को लेकर संघ अध्यक्ष महावीर चंद सांखला के नेतृत्व में टीम द्वारा   विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय जोधपुर  की चिकित्सा सेवाओं  से प्रभावित होकर  पीड़ित बीमार  दुर्घटना ग्रस्त गो वंश हितार्थ   करीब एक लाख साठ हजार की मेडिकल दवाईयां भेंट कर गो वंश का आर्शिवाद  लिया गया।  इस अवसर पर विश्व स्तरीय चिकित्सालय ट्रस्टीगणों द्धारा अनुठी सेवा कार्यो हेतु संघ के पदाधिकारियों की अनुमोदना करते अभिनंदन किया गया । सांखला व विनायकिया ने सभी का आभार जताया।