जोधपुर कृष्णा जन्मोत्सव पर हुआ कृष्ण महिमा गुणगान श्रीकृष्ण आने वाले जैन चौबीसी में 12 वें तीर्थकर अमम स्वामी होंगे--विनायकिया । जैन...
जोधपुर कृष्णा जन्मोत्सव पर हुआ कृष्ण महिमा गुणगान श्रीकृष्ण आने वाले जैन चौबीसी में 12 वें तीर्थकर अमम स्वामी होंगे--विनायकिया ।
जैन धर्म में श्रीकृष्ण आने वाले कालचक्र में आने वाले चौबीस तीर्थन्करो में से 12 वे तीर्थन्कर अमम स्वामी होंगे यह उक्त विचार पाल रोड शयामनगर भुतडा निवास पर कृष्ण जन्मोत्सव निमित्ते महिमा गुणगान करते महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति के राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया ने व्यक्त किए विनायकिया ने कहा जैन धर्म में नेमिनाथ भ. के 18000 साधुओ को,प्रत्येक को भावपूर्वक वंदन कर सम्यक ज्ञान (बौधिज्ञान) और यश कर्म बांधा था।वे अपनी आयु पूर्ण करके तीर्थंकर परमात्मा के रूप में जन्म लेंगे और अपने जन्म- मरण के फेरों का अंत कर,मोक्ष प्राप्त कर अरिहंत परमात्मा बनेंगे।*
नमन वंदन महिमा गुणगान करते हुए कमल भुतडा ने कहा कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। श्रीकृष्ण ज्ञानी थे, उन्होंने अर्जुन को कभी भी गलत उपदेश नहीं दिया की कर्म करते वक्त उसके फल के बारे में मत सोचो।इस अवसर पर अभय टाटिया सहित कई श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से महिमा गुणगान किया।
