बालोतरा। जिले के पचपदरा-मण्डापूरा का फ्रेंड्स ग्रुप का 21 सदस्यों का जत्था रामदेवरा के लिए बाबा रामसापीर की आरती कर धूमधाम से सोमवार को गाज...
बालोतरा। जिले के पचपदरा-मण्डापूरा का फ्रेंड्स ग्रुप का 21 सदस्यों का जत्था रामदेवरा के लिए बाबा रामसापीर की आरती कर धूमधाम से सोमवार को गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ। फ्रेंड्स ग्रुप के पिंटू आर खारवाल ने बताया कि ग्राम पचपदरा-मण्डापूरा से सोमवार को 21 सदस्यों का जत्था रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। जो कि 30 अगस्त को रामदेवरा में दर्शन कर आरती का लाभ लेंगे। यात्रा में दीपक खारवाल, राकेश खारवाल, भावेश, सुजीत, विक्रम दावरिया, मनीष, देवेन्द्र, यश, धनु जानी , मोती प्रजापत, प्रकाश, रवि, रोहन, मोंटू, चन्दन, दिनेश, रणजीत, श्रवण आदि जत्थे के साथ रवाना हुए।