This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

संयम दिवस मनाया

  जोधपुर! साध्वीसुमंगलाश्री व प्रफुल्ल प्रभाश्री का दीक्षा दिवस मनाया। गुरुभक्तों ने संयमजीवन की अनुमोदना की।      आत्म वल्लभ समुदाय की साध...

 

जोधपुर! साध्वीसुमंगलाश्री व प्रफुल्ल प्रभाश्री का दीक्षा दिवस मनाया। गुरुभक्तों ने संयमजीवन की अनुमोदना की।      आत्म वल्लभ समुदाय की साध्वी सुमंगलाश्री के 61वें संयम जीवन एवं साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री  के 48 वां संयम जीवन पूर्ण होने पर तपागछ संघ सहित कई संस्थाओं संगठनों ने दीक्षा दिवस मनाते हुए संयम जीवन की अनुमोदना की । संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि विदुषी साध्वी संपतश्री महाराज  की शिष्य रत्ना बरखेड़ा तीर्थोद्धारिका शासन दीपिका महत्तरा साध्वी सुमंगलाश्री ढाकाजी महाराज के नाम से विख्यात  जोधपुर क्रिया भवन में दीक्षित संघ की महान उपकारी का 61 वां दीक्षा दिवस एवं इन्हींकी प्रथम शिष्या कुशल निर्देशिका साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री (जीजी) महाराज ने  48 वर्ष पूर्व जोधपुर रत्न प्रभ धर्म क्रिया भवन  में उपाध्याय दर्शन सागर महाराज साहब की शुभ निश्रा में दीक्षा ग्रहण करने व 49वें संयम जीवन में प्रवेश करने पर श्रीजैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक  तपागछ संघ रत्नप्रभ धर्म क्रिया भवन चिंतामणि पार्श्व मंडल श्रीमहावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति श्री जिवदया समिति श्रीज्ञान सुंदर धार्मिक पाठशाला पुस्तकालय समिति वल्लभ महिला मंडल जैन गौरव समिति मानव सेवा समिति आदि कई संस्था संगठनों ने साध्वी के संयम जीवन की  अनुमोदना की। विनायकिया ने बताया कि  प्रफुल्लप्रभाश्री के सुंमगलाश्री सांसारिक मासी  है व दो और बहिनों ने दीक्षा अंगीकार की हुई है जो साध्वी कुसुमप्रभाश्री एवं साध्वी वैराग्यपूर्णाश्री संयम कि सुवास फैला रही है वह जिन शासन का नाम गौरवान्वित कर रही है।