This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

पंचायत आरक्षण सूची जारी, तीन से आठ मार्च तक ली जाएगी आपत्ति

 कही खुशी कही गम का रहा माहौल, गरमाई राजनीति  अबुलैस अंसारी  कुशीनगर। क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के भावी दावेदारों का लंबा इंतजार ...


  •  कही खुशी कही गम का रहा माहौल, गरमाई राजनीति 

अबुलैस अंसारी कुशीनगर। क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के भावी दावेदारों का लंबा इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। विकास खण्ड में दोपहर बाद ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की आरक्षण की सूची चस्पा कर दी गई। आरक्षण सूची जारी होते ही जनप्रतिनिधि बनने का बहुतों का सपना टूट गया। वहीं कई नए दावेदार मैदान में उतरने को लेकर अपनी तैयारी में लग गए। आरक्षण सूची को जानने के लिए दिनभर ब्लाक पर लोगों की भीड़ लगी रही। सूची जारी होने से पहले गांव से लेकर शहर तक लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे।

 आरक्षण सूची जारी होने के बाद अब जिला पंचायत, प्रधान पद व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दावेदारों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। तीन मार्च से आपत्तियों को लेने का सिलसिला जारी होगा, जो आठ मार्च तक चलेगा। आरक्षण सूची जारी होने के बाद जिला पंचायत, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दावेदार अपने गांवों में ताल ठोकने व वोट के गुणा भाग में लग गए। अब दावेदार लोगों के घर-घर जाकर अपने लिए माहौल बना रहे हैं। ग्राम पंचायत चुनाव में आरक्षण की अन्नतिम सूची जारी होते कई लोग बिना चुनाव लड़े ही मैदान से बाहर हो गए। वहीं कई दावेदार चुनाव के क्रिकेट में चौका, छक्का लगाने के लिए मैदान में उतरने की तैयारी करने लगे। तमकुही ब्लाक में कुल 95 ग्राम पंचायते हैं। इनमें चार गांव अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुए हैं। वहीं अनुसूचित महिला के लिए चार, अनुसूचित जाति के लिए 8 सीटें, पिछड़ा महिलाओं के लिए 9, पिछड़ा वर्ग के लिए 17 सीटें हैं। अनारक्षित महिलाओं के लिए 17 व 36 सीटें अनारक्षित होंगी। दिन भर चर्चाओं व  आरक्षण सूची जारी होते ही कही खुशी कही गम का माहौल रहा तो कुछ अपने समर्थकों को आपत्ति करने की बात करते हुए तसल्ली देते नजर आये।