This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

राजस्थानी लोकनृत्य पर झूमकर नाची छात्राएं

  जोधपुर । राजस्थानी सांस्कृतिक सप्ताह जोधपुर  छात्र सेवा मण्डल द्वारा राजस्थानी संस्कृति प्रकोष्ठ के तहत् शनिवार को कमला नेहरु ...

 
जोधपुर। राजस्थानी सांस्कृतिक सप्ताह जोधपुर  छात्र सेवा मण्डल द्वारा राजस्थानी संस्कृति प्रकोष्ठ के तहत् शनिवार को कमला नेहरु महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित राजस्थानी लोकनृत्य प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने राजस्थानी वेशभूषाओं में शानदार प्रस्तुति देकर अपनी नृत्य कला का अद्भुत परिचय दिया । राजस्थानी संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ . मीनाक्षी बोराणा ने बताया की लोक नृत्य प्रतियोगिता में ने पधारो म्हारे देश , केसरिया बालम , घूमर , कालबेरिया , जय जय राजसथानी , ईडूणी , गोरबंद , ओळयू , मोरियो , हिचकी , मूमल , गणगौर , बादली , पणिहारी , कुरजां , बिछियां , पीपली , सुपनो , कांगसियो , कोयलड़ी , काछबा , चिरमी , भावज रा वीरा , केसरिया बालम , जैसे लोकप्रिय राजस्थानी गीतों पर परम्परागत वेशभूषा में नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी । प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुति से केएन कॉलेज सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा आदि पर नृत्य करके राजस्थानी संस्कृति का परिचय दिया । कार्ययम प्रभारी डॉ . धनजंया अमरावत ने बहुत ही सुंदर संचालन करते हुये राजस्थानी लोकनृत्य एवं संस्कृति की विशेषताओं को उजागर किया । डॉ . कामिनी ओझाा , डॉ . प्रतिभा सांखला , डॉ . जया भण्डारी , डॉ . हितेन्द्र गोयल , डॉ . पूनम पूनिया आदि प्रभारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया । इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में प्रदेश की जानी - मानी उद्घोषिका फिल्म निर्मात्री बीनाका जैश ने बताया कि राजस्थानी संस्कृति को अगर सही मायने में समझना और समझाना हो तो यह लोकनृत्य ही उचित माध्यम हैं । राजस्थानी संस्कृति प्रकोष्ठ के सकारात्मक कार्या एवं छात्राओं के उत्साह की भूरी - भूरी प्रशंसा की । इस प्रतियोगिता की दूसरी निर्णायक डॉ . विभा भूत ने कहां कि सुख दुख भावों की अभीव्यक्ति लोकनृत्य में देखने को मिलती है । इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ . कामिनी ओझा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहां कि शिक्षा के साथ - साथ हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी संभाल के रखना व लोकनृत्य के महत्व को बताया । सप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ . मीनाक्षी बोराणा ने सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान सभी कार्यक्रम प्रभारी छात्र सेवा मण्डल के स्टॉफ , ओम प्रकाश शर्मा , तेजस चौहान और प्रिंट मीडिया एवं मीडिया को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया ।