This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

भागवत कथा का शुभारंभ।

 जोधपुर  जन जीव कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत वीरम नाथ  महाराज के सानिध्य में नारायण पूरी महाराज की समाधी स्थल गुंदियाल मठ के पास गुर...



  •  जोधपुर  जन जीव कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत वीरम नाथ  महाराज के सानिध्य में नारायण पूरी महाराज की समाधी स्थल गुंदियाल मठ के पास गुरुवार को हुआ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ। कथा शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में डीजे पर श्रद्धालु नाचने लगें। कथा व्यास साध्वी: प्रेम बाईसा ने कथा का वाचन करते हुए, कहा कि जिनके भाग्य उदय होते है, वो ही जीव कथा सत्संग सुन सकता हैं, व उनका लाभ ले पाता है। इस कलिकाल कलयुग में मनुष्य भाग दौड़ में इतना बिजी है कि भगवान का कीर्तन सुन नही सकता न ले पाता है। साध्वी: ने कहा कि कई जन्मों के पूण्य इक्कठे होते है, तब ही सत्संग कथा सुन सकते हैं। गुरुवर विरमनाथ  महाराज ने कथा सुनने के नियम बताए। कथा के दौरान लीलसर धाम से गुरुवर 1008 मोटनाथ महाराज भी पधारे व आश्रीवाद से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया।कथा के दौरान आस-पास के गांवों से हजारों की तादाद में भीड़ रहीं। कथा के दौरान प्रेम बाईसा ने राम ने सुमिरले, ले लो जी ले लो रामजी रो नाम, गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलों, भजनों की प्रस्तुति दी पांडाल में उपस्थित श्रोतागण झूम उठे व नाचने लगे।