This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

ग्राम विकास अधिकारी संघ की कार्यकारिणी का गठन

  गुड़ामालानी। पंचायत समिति गुडामालानी क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी संघ की कार्यकारिणी को लेकर शुक्रवार को बैठक आय...

 


गुड़ामालानी। पंचायत समिति गुडामालानी क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी संघ की कार्यकारिणी को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार  चुनाव पर्यवेक्षक भगवानाराम बोला के पर्यवेक्षण में गुड़ामालानी 

ग्राम विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी संघ की नवीन कार्यकारिणी को लेकर विस्तार से चर्चा कर सर्व सम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में ब्लाक गुड़ामालानी  ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद पर मोडाराम सियाग को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। साथ ही देवेंद्र पटेल को मंत्री, किशनाराम विश्नोई उपाध्यक्ष, चम्पालाल गर्ग जिला प्रतिनिधि, कोषाध्यक्ष अचलाराम चौधरी, मीडिया प्रवक्ता शंकरलाल जाखड़, महिला प्रतिनिधि इन्दु विश्नोई को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। 


  •  सहायक विकास अधिकारी संघ की कार्यकारिणी का गठन:-

 इसी प्रकार सहायक विकास अधिकारी संघ के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर आईदानराम सिधप को निर्विरोध गुड़ामालानी संघ अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार गौड़,मंत्री रामाराम, कोषाध्यक्ष हीराराम को मनोनीत किया। 

इस दौरान बैठक में प्रधानश्र बिजलाराम चौहान, विकास अधिकारी नरेंद्र सांहू, पंचायत समिति सदस्य नाथाराम सारण एवं पंचायत समिति के कार्मिक उपस्थित रहे।