चोंपाराम सोलंकी सिणधरी। उपखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के साथ राम जन्मभूमि...
चोंपाराम सोलंकी
सिणधरी। उपखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के साथ राम जन्मभूमि अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह का आयोजन किया। इस दौरान भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों वाहन शामिल हुए। सिणधरी कस्बा डीजे की धुन पर भारत माता और वंदे मातरम के जय घोष से विनयमान हो गया।
शहर में निकली इस भव्य वाहन रैली में साधु संत शामिल हुए, जिनके नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली खेतलाजी मंदिर के आगे मैदान पर साधु संतों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जन्मभूमि पर बनने जा रहे हैं। भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए जिले के हर परिवार को अपना अंशदान देकर सहयोग प्रदान करना चाहिए। निधि संग्रह का वाल्मीकि बस्ती से शुभारंभ किया गया। संतों ने कहा कि देश के हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है, इस दौरान महाराज तृप्तानंदजी, रघुनाथ भारती जी,संघ एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित अन्य साधु संत मौजूद रहे।