This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामनाएं की

  मेहबूब सिंधी  बालोतरा। भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक व श्री चंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने सावन के त...

 


मेहबूब सिंधी 
बालोतरा। भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक व श्री चंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने सावन के तीसरें सोमवार को लालाणा महादेव मंदिर बिजानिया महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक किया। गणपत बांठिया ने शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित कर वेदपाठी ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामनाएं की। इस दौरान भगवान शिव पार्वर्ती भगवान गणेश कार्तिकेय की विधिवत पूजा अर्चना कर देशभर में फैली कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। सावन के सोमवार को मंदिर परिसर में प्रेम सभा के दौरान लालाणा मठ महंत विशालगिरी बिजानिया महादेव मंदिर महंत भगवानगिरी ने श्रद्धालुओं व भक्त भाविकों को आर्शीवचन दिए एवं महाकाल से महामारी के संकट से देश व प्रदेश को निजात दिलाने की प्रार्थना की।