This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

बिटिया जिले में दूसरे पायदान पर

                                                                मेहबूब सिंधी  सायला  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के दसवीं का परीक...

                                                               

मेहबूब सिंधी 

सायला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के दसवीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। जिले में सीबीएसई बारहवीं की तरह दसवीं में भी छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। जवाहर नवोदय विद्यालय जसवन्तपुरा की छात्रा प्रांजल प्रजापत ने 91.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विधार्थियो में खुशी की लहर दौड़ गई। 
सीबीएसएई दसवीं में जिले कि सेकेण्ड टॉपर प्रांजल प्रजापत आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है। प्रांजल प्रजापत का कहना है कि इमानदारी से की गई मेहनत बेकार नहीं जाती है। उसने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। प्रांजल ने हिंदी में 92 अंक जबकि गणित में 93 और सामाजिक विज्ञान में 95 अंग्रेजी में 90 विज्ञान में 86 अंक मिले हैं। बकौल प्रांजल प्रजापत मम्मी गुलाबी देवी और पापा मनमोहन प्रजापत ने पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहे। शिक्षकों ने भी हमेशा गाइड किया। इसी का परिणाम है कि बेहतर कर सकी हूं। पेशे से ग्राम विकास अधिकारी पिता मनमोहन प्रजापत अपनी बेटी की सफलता से गदगद हैं। उन्होंने कहा कि बिटिया द्वारा पढ़ाई में अच्छा परिणाम लाना सुखद अनुभव है। वही परिवार और रिश्तेदारों में ख़ुशी छाई।