This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

शिक्षक के बेटे ने किया रेप

बरेली । सुमित कुमार सिंह संवाददाता बरेली ।                                                                                         ...





बरेली ।
सुमित कुमार सिंह संवाददाता बरेली ।
                                                                                                                                             
शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टीचर के बेटे ने युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया । बाद में उसका गर्भपात करवा दिया । इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। सुभाषनगर पुलिस ने एडीजी के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सुभाषनगर के गणेशनगर निवासी पीड़िता ने बताया कि दस वर्ष से नेकपुर से रहने वाले पुनीत उपाध्याय का उसके घर आना जाना था। जिसने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर साथ में  रहने लगा। उसके साथ जबरन रेप किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके लगभग चार लाख रुपये और सोने के जेवर हड़प लिये। इस बीच वह गर्भवती हो गई और शादी का दबाव बनाने पर उसने शादी का झांसा देकर जबरन गर्भपात कराया।
आरोप है कि इसके बाद पुनीत ने उसे बिना बताये घरवालों के साथ मिल प्रियंका नाम की लड़की से शादी कर ली। शादी की बात सुन वह 16 जुलाई को उसके घर पहुंची। जहां पुलिस में शिकायत करने की बात करने पर पुनीत के साथ उसके रिटायर्ड टीचर पिता प्रमोद, मां मालती, भाई सकटू और उसकी पत्नी प्रियंका ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद कई बार वह पुलिस व आलाधिकारियों से शिकायत करने गई। इसकी जानकारी होने पर आरोपी हर बार उसके घर में घुस मारपीट करते और जान से मारने की धमकी देते है। एडीजी अविनाश चन्द्र के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने पुनीत के खिलाफ दुष्कर्म, प्रमोद, मालती, सकटू और प्रियंका के मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।