This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

राउंड टेबल इंडिया के सदस्यों को आमंत्रित

 जोधपुर। लंदन की आक्सफोर्ड  यूनिवर्सिटी की ओर राउंड टेबल इंडिया के सदस्यों को आमंत्रित किया। यहां  विशेष सत्र में अलग-अलग...





 जोधपुर। लंदन की आक्सफोर्ड  यूनिवर्सिटी की ओर राउंड टेबल इंडिया के सदस्यों को आमंत्रित किया। यहां
 विशेष सत्र में अलग-अलग विषयो पर वर्कशाॅप आयोजित की गई। राउंड टेबल इंडिया के गो ग्रीन संयोजक और
 जोधपुर से रियल एस्टेट कंपनी के संस्थापक सौरभ बाहेती ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
 यूनिवर्सिटी ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले स्टूडेंट्स को विषेष ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किया था। इस 
 विशेष कोर्स की ट्रेनिंग के लिए भारत के लिए 27 सीटें आरक्षित की गई थी। इसमें प्रोफेशनल डाॅक्टर्स, 
 इंजीनियर, वकील व अन्य क्षेत्र के नामचीन लोगों को बुलाया गया था। टेªनिग की पूर्णता पर शहर गणमान्य
 लोगों सामाजिक व अन्य संस्थाआंे ने बाहेती को बधाई दी।
 बीएमडब्लू के ऑटोमोटिव  प्लांट का किया दौरा
 बाहेती ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी आॅक्सफोर्ड
 एक अनोखी एवं ऐतिहासिक संस्था है, दुनिया के 28 प्रतिष्ठित प्रधानमंत्रियों और 55 नोबेल पुरस्कार
 विजेताओं के प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा होना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा था। कार्यक्रम के दौरान
 विशेषज्ञों ने इनोवेशन (नवाचार),  लीडरषिप (नेतृत्व), फोरेस्टिंग एंटरप्रिनियर (उद्यमशीलता को बढ़ावा देने)
 जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किये। कार्यक्रम के तहत बीएमडब्लू के ऑटोमोटिव  प्लांट का दौरा भी
 आयोजित किया गया था।
राउंड टेबल की शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका 
राउंड टेबल इंडिया एक सामाजिक संस्था है और इसका कार्यक्षेत्र पूरा भारत है। संस्था द्वारा समाज सेवा के
क्षेत्र में नए-नए कार्य किये जाते हंै। संस्था मुख्य रूप से शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
शिक्षा के विस्तार एवं उन्नति के लिए फ्रीडम एजुकेशन का सिंद्धान्त व मूल उद्देश्य पर कार्य करने के लिए
सम्पूर्ण भारत में संस्था को जाना जाता है। संस्था द्वारा सरकारी स्कूलों को गोद लेकर तथा उनका
नवीनीकरण कर पुनर्निर्माण और सुधार के क्षेत्र में कई कार्य किये जाते हैं। संस्था की ओर से स्कूलों में क्लास
रूम का निर्माण किया जा रहा है,इससे गरीब बच्चों एवं शिक्षा के क्षेत्र में काफी राहत मिल रही है।
सेल्स को नए सिरे से किया परिभाषित ।
युवा उद्यमी सौरभ बाहेती बहुत कम व्यक्तित्वों में से एक हैं जिन्होंने अपने सभी प्रयासों में सफल साबित
होकर सेल्स को फिर से परिभाषित किया है। 20 साल की छोटी उम्र में उद्यमिता की अपनी यात्रा को आरम्भ
किया और तब से, उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सौरभ एक सफल व्यवसायी बनने के अपने जुनून के
लिए समर्पित रूप से काम कर रहे हैं। साथ ही साथ राउंड टेबल इंडिया द्वारा शुरू किए गए फ्रीडम एजुकेशन
जोधपुर राउंड टेबल 2018 के अध्यक्ष होने के साथ-साथ समुदाय की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने वंचित एवं 
जरूरतमंद स्कूलों की पहचान की है जो जीर्ण या खुली संरचनाओं में काम कर रहे हैं। उन कक्षाओं का
पुनर्निर्माण एवं सुधार कराया। वर्तमान में वह राज्य के लिए सस्टेनेबल प्लेनेट प्रोजेक्ट के लिए संयोजक हैं।

Attachments area