This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

चिकित्सालय का भवन तैयार

 बरेली ।  सुमित कुमार सिंह संवाददाता बरेली ।                                                                                         ...



 बरेली ।
 सुमित कुमार सिंह संवाददाता बरेली ।
                                                                                                                       
300 बेड मंडलीय चिकित्सालय शुरू करने की कवायद के बीच सीएमओ आफिस ने शासन को डाक्टर और स्टाफ की मांग भेज दी है। अस्पताल के लिए 54 डाक्टर और 300 से अधिक स्टाफ मांगा गया है। वर्तमान में डाक्टरों की कमी को देखते हुए इतनी संख्या में चिकित्सक मिलने की उम्मीद कम ही है और ऐसे में संभावना यही है कि सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सा सुविधा आरंभ होना मुश्किल है। फिलहाल तो यहां जिला अस्पताल की तरह ओपीडी ही चलाई जा सकती है।
खुर्रम गौटिया में बन रहा 300 बेड मंडलीय चिकित्सालय का भवन करीब तैयार हो गया है। निर्माण कर रही संस्था ने आश्वासन दिया है कि इस माह के अंत तक भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। अस्पताल शुरू करने पर लगातार संशय बना हुआ है। पहले यहां विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा शुरू करने की बात चल रही थी लेकिन डाक्टरों की कमी को देखते हुए अब जिला अस्पताल की तरह ही यहां ओपीडी चलाने पर जोर दिया जा रहा है। बीते दिनो प्रमुख सचिव नवनीत सहगल के सामने भी सीएमओ डा. वीके शुक्ल और सीएमएस डा. टीएस आर्या ने मानव संसाधन की कमी की बात कही थी। साथ ही आश्वासन दिया था कि भवन मिलने के बाद वहां सीएचसी, हेल्थ सेंटर से और जिला अस्पताल से कई डाक्टरों को लेकर ओपीडी शुरू की जा सकती है। अब सीएमओ आफिस से शासन को 300 बेड अस्पताल शुरू करने के लिए जरूरी डाक्टरों और स्टाफ की सूची भेजी गई है। शासन से 54 डाक्टरों की मांग की गई है जिसमें कई स्पेशलिस्ट डाक्टर हैं।

कई विशेषज्ञ डाक्टरों की मांग
03 हृदय रोग विशेषज्ञ
03 ईएनटी सर्जन
04 आई सर्जन
04 बालरोग विशेषज्ञ
04 रेडियोलाजिस्ट
03 चेस्ट फिजिशियन
06 स्त्रीरोग विशेषज्ञ
02 न्यूरो सर्जन
02 यूरो सर्जन
02 न्यूरो फिजिशियन
02 नेफ्रालाजिस्ट

टेक्निशियन की भी भेजी मांग
शासन को जो सूची भेजी गई है उसमें 30 फार्मासिस्ट शामिल हैं। साथ ही 12 लैब टेक्निशियन, 5 रेडियोग्राफर, 3 ईसीजी टेक्निशियन, 2 फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हैं। इसके साथ ही 70 वार्ड ब्वाय, 4 ईएमओ और 65 स्वीपर मांगे गए हैं।
सीएमओ डॉक्टर वीके शुक्ल ने बताया कि 300 बेड मंडलीय अस्पताल में कई गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा शुरू होने की योजना है। फिलहाल डाक्टरों की कमी को देखते हुए यहां ओपीडी चलाने पर विचार किया जा रहा है और इसमें सीएचसी, जिला अस्पताल के डाक्टरों का सहयोग लिया जाएगा। शासन को अस्पताल के मानक के अनुसार जरूरी डाक्टर, स्टाफ की मांग भेजी गई है। अगर जरूरी मानव संसाधान मिल जाएं तो अस्पताल में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सकती है।