This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

किडनी प्रत्यारोपण

बरेली  ।  सुमित कुमार सिंह संवाददाता ,बरेली ।                                                                                        ...



बरेली । 
सुमित कुमार सिंह संवाददाता ,बरेली । 
                                                                                                                                           
धर्म के ठेकेदार हिन्दू-मुसलमान के बीच भले ही खाई होने की बात करते हों लेकिन हिन्दुस्तान की संस्कृति हमेशा कौमी एकता की बेमिसाल नजीर पेश करती है। ताजा मामला बरेली के आंनद विद्यार्थी और बिहार के किशनगंज की करिश्मा बेगम का है। दोनों का किडनी प्रत्यारोपण होना है। आनंद की पत्नी रेखा मोसीम की बेगम करिश्मा को किडनी देने को तैयार हैं। जबकि रेखा के पति आनंद की जिंदगी करिश्मा के शौहर मोसीम अपनी किडनी देकर बचाएंगे। 

बरेली के आनंद विद्यार्थी (34) और बिहार के किशनगंज की करिश्मा बेगम (22) की किडनी का इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। दोनों की दोनों किडनी खराब हो चुकीं हैं। आनंद की पत्नी रेखा पति को किडनी देकर जीवन बचाना चाहती हैं लेकिन ब्लड ग्रुप मैच नहीं कर सका। करिश्मा का ब्लड ग्रुप भी उसके शौहर मोसीम से नहीं मिला। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों दंपति अच्छे दोस्त हो गए। तीन महीने पहले दोनों दंपति ने अपने ब्लड ग्रुप चेक कराए।

आनंद का मोसीम से और रेखा का करिश्मा से ब्लड मैच कर गया। रेखा ने करिश्मा और मोसीम ने आंनद को किडनी देने का निर्णय लिया। दोनों दंपति ने अपने-अपने जिले के डीएम से अंग प्रत्यारोपण की अनुमति मांगी। मोसीम को बिहार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंनद को किडनी दान करने की इजाजत दे दी। जबकि 27 जनवरी को बरेली की जिला स्तरीय प्राधिकरण समिति रेखा को करिश्मा की जिंदगी बचाने की इजाजत देगी। बिहार के किशनगंज में मोसीम का टाइल्स का कारोबार है। एक वर्ष पहले मोसीम की शादी हुई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की एनओसी 
23 जनवरी को बिहार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मोसीम को किडनी देने की अनुमति दे दी। मोसीम से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सीएम नीतीश कुमार ने बात की। मोसीम ने पत्नी की जिंदगी बचाने के लिए किडनी दान करने के बारे में सीएम को बताया। सीएम ने मोसीम को एनओसी जारी कर दी। 

ट्रांसपोर्टर हैं आंनद विद्यार्थी 
आनंद बरेली के ट्रांसपोर्टर हैं। स्कूलों में बच्चों को पहुंचाने के लिाए गाड़ियां लगी हैं। आंनद के दो बेटे हैं। एक कक्षा और दूसरा कक्षा चार में पढ़ रहा है। 
आनंद की पत्नी रेखा बिहार के मोसीम की बेगम करिश्मा को किडनी देना चाहती हैं। किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति मांगी है। 27 को समिति की बैठक बुलाई गई है। समिति के सामने आनंद और रेखा की तथ्यों को परखा जाएगा। रेखा के पूछताछ के बाद समिति एनओसी देने की संस्तुति कर देगी।