This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

सोहनलाल यति का हृदयाघात से निधन

 चोपाराम सोलंकी सिणधरी।उपखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहनलाल यति की गुरुवार रात्रि नौ बजकर तीस मिनिट पर आर्ट अटैक आने से  प्राइवेट अस्प...



 चोपाराम सोलंकी

सिणधरी।उपखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहनलाल यति की गुरुवार रात्रि नौ बजकर तीस मिनिट पर आर्ट अटैक आने से  प्राइवेट अस्पताल में असामयिक निधन हो गया।

स्वर्गीय यति बाईपास सर्जरी पहले करवा चुके थे।स्वर्गीय मंडल अध्यक्ष यति अपने पीछे एक बेटी और दो बेटा तथा भरा पूरा परिवार को छोड़ गए। स्वर्गीय यति गांव के  प्रमुख मुखिया के रूप में लोगों के दिलों में उनकी छवि हमेशा के लिए रहेगी। मंडल अध्यक्ष की असामयिक निधन की सूचना आते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। घरवालों को रोने की आवाज से पूरा गांव गमगीन हो गया। रात्रि 10 बजे उनके पार्थिव शरीर को प्राइवेट अस्पताल  से उनके घर लाया गया।

उनके मौत की खबर से जिला  भाजपा कमेटी में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय  मंडल अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने तथा उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण करने सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।
 तथा शव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगो का हुजुम उमड़ पड़े।
उनकी मौत की सूचना पाते ही सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल  अपना दौरा रद्द करके  सहयोगियों के साथ  शीघ्र  मंडल अध्यक्ष की अंत्येष्टि में शामिल हुए स्वर्गीय मंडल अध्यक्ष के पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने  फूलों से सजा कर  तथा फूलमाला अर्पित करके  भाजपा मंडल अध्यक्ष की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

स्वर्गीय सोहनलाल यति भाजपा मंडल अध्यक्ष के पार्थिव शरीर का दाह कर्म उनके दोनो बेटों द्वारा उनके पैतृक शमशान भूमि में किया गया।श्रद्धांजलि देने वालों में सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल  पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी उपसरपंच जबर सिंह महेचा, खरताराम सोलंकी,पारसमल खंडेलवाल,अशोक एम पंवार, गोविंद जीनगर, रोहित भार्गव, हंसराज प्रजापत, सिंणधरी चारणान सरपंच भंवराराम गर्ग, दिन मोहम्मद पठान, असलाराम बेनीवाल, बाबूसिंह राजपुरोहित,अमरसिंह राजपुरोहित, बाबूसिंह अनूपगढ, हड़मत सिंह(फलूडिया) राठौड़, गणपत सिंह चौहान,अमृतलाल, अर्जुनसिंह सडा़,निम्बाराम प्रजापत,भैराराम तरड़,रमेश जीनगर,बाबुभाई भैडाणा,चोंपाराम लोहार सहित सैकडो़ की संख्या मे शवयात्रा में लोग उपस्तिथ रहे।