This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

कानोडिया अखिल भारतीय युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

बाड़मेर /बालोतरा।  अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव ओम मिश्रा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापत के निर्देशा...


बाड़मेर /बालोतरा। अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव ओम मिश्रा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापत के निर्देशानुसार राजस्थान उपाध्यक्ष अभिमन्युसिंह तंवर, राजस्थान प्रदेश महासचिव रामचन्द्र प्रजापत, राजस्थान प्रदेश संगठन महामंत्री अशोककुमार राठी से विचार विमर्श करते हुए राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा ने जसवंतसिंह राजपुरोहित कानोडिया को बाड़मेर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा ने अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा के संविधान की जानकारी दी। भावण्डा ने कहा कि हिन्दुत्व रक्षा, मंदिर मठों की रक्षा, गोक्षर भूमि की रक्षा एवं समाज मे फेली हुई कुरितियों को मिटाने एवं गरीबों की मदद करना दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों की सेवा करना अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा के प्रमुख उदेश्य है। तथा मुझे पुर्ण विशवास है आप सदैव संगठन के संविधान कि पालन करते हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशो की पालना करेंगे।