This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

स्वतंत्रता सेनानी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

 जोधपुर l  प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, दंबग और प्रखर राजनेता, वर्षों वर्ष राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कैबिनेट मंत्री रहे,...


 जोधपुर l प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, दंबग और प्रखर राजनेता, वर्षों वर्ष राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कैबिनेट मंत्री रहे,पूर्व सांसद, आधुनिक राजस्थान के निर्माण में महती भूमिका निभाने वाले,लोगों के हृदय में विशेष स्थान पर विराजित , स्वर्गीय श्री मथुरादास माथुर की 107 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई ।
यह जानकारी देते हुए कायस्थ कांग्रेस परिवार संयोजक मंडल सदस्य इंजीनियर निर्मल कुमार माथुर ने बताया कि मथुरादास जी ने स्वतन्त्रता आंदोलन में बढ चढ़कर भाग लिया । आम जन मे लोकप्रिय रहे भा जी को उनकी कार्य कुशलता और नेतृत्व क्षमता के कारण राज्य सरकार के गठन होते ही महत्वपूर्ण भूमिका दी गई । मथुरादास माथुर अस्पताल में उनकी मूर्ति के समक्ष एकत्रित होकर श्रदा सुमन अर्पित करने के अवसर पर पूर्व शहर विधायिका श्रीमती मनीषा पवार, , कांगेस जिलाध्यक्ष नरेश जोशी, एम डी एम हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर नवीन किशोरिया सहित भा जी के परिवार के सदस्य तथा लाचू कॉलेज प्रबन्धन समिति अध्यक्ष श्री प्रवीण माथुर तथा सचिव सचिन माथुर सहित कायस्थ समाज के सर्व श्रीओमकार वर्मा
इंजिनियर निर्मल माथुर , ईं राजेन्द्र कोमल ,
, बृजेश नेपालिया , आनंद किशोर, राजेन्द राज ,राजेन्द्र " बबलू", राजेन्द्र राजू सा , दुर्गा लाल सा , 
ई नरेन्द्र ,,सुरेन्द्र नाग,, किशनस्वरूप, राजेन्द्र माथुर दीपेश भटनागर, रवि ,प्रदीप आदि उपस्थित रहे। तत्पश्चात मथुरादास माथुर सर्किल 12 रोड , लाचू कॉलेज शास्त्रीनगर, मथुरादास मार्ग रेजीडेसीं रोड , मथुरादास माथुर क्रीडा स्थल आदि स्थानो पर भी समारोह आयोजित किए गए । पूर्व विधायक श्रीमती मनीषा पंवार एवं कार्यक्रम संयोजक ईंजीनियर निर्मलकुमारमाथुर ने श्रदेय मथुरादास माथुर साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने पर बल दिया।