वीतराग सोसायटी और मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा का कृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ विशिष्ट आयोजन,हाई कोर्ट न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग रहे मुख्य अतिथि,...
वीतराग सोसायटी और मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा का कृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ विशिष्ट आयोजन,हाई कोर्ट न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग रहे मुख्य अतिथि,वीतराग सिटी परिवार ने उत्साह,उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
जोधपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जोधपुर की वीतराग सिटी में इस बार एक ऐसा विशिष्ट आयोजन हुआ,जिसमें रैंप पर एक साथ सैकड़ो राधा कृष्ण अपनी अनुपम छवि बिछड़ते नजर आए, बल्कि इस आयोजन को लेकर पूरे वीतराग
सिटी में गजब का उत्साह,उमंग और श्रद्धा के भाव देखे गए, वीतराग सिटी के बच्चों,महिलाओं और हर उम्र के लोगों ने अपने अपने परिवारो के साथ पूरा पूरा आनंद लिया। इस अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग मुख्य अतिथि रूप में मौजूद रहे,और सभी का हौंसला बढ़ाया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी वीतराग सिटी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूरे उत्सव उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आकर्षक प्रतियोगिताओं के अलावा ठाकुर जी के भोग लगाने से लेकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव आरती का भी आयोजन इस अवसर पर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज कुमार गर्ग और वितराग सिटी के संरक्षक पृथ्वीराज गुलेछा ने वितराग समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष पद पर इंदिवर परिहार, उपाध्यक्ष डॉ प्रभा शर्मा,सचिव पंकज माथुर, सह सचिव मानवेंद्र सिंह का अभिनंदन किया।वीतराग सोसायटी और मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों का राधा कृष्ण कैट वॉक मुख्य आकर्षण रहा।इस दौरान राधा कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,
जिसमें 3 साल से 15 साल तक के बच्चों के समूह राधा कृष्ण के रूप में तैयार होकर आये, जो हर किसी के मन को भा रहे थे अपने आप को राधा और कृष्ण के स्वरूप में मंच पर प्रस्तुत करने के साथ इठलाते हुए भी नजर आ रहे थे, हर कोई उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाता नजर आया। इसी तरह राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी इस अवसर पर किया गया जिसमे राधा कृष्ण के रूप में प्रतिभागियों द्वारा पेश किए जाने वाले नृत्य इत्यादि को सराहा गया।इस कार्यक्रम का सबसे मुख्य आकर्षण प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रहा,जिसमें 300 सवाल,300 जवाब और 300 पुरस्कार के प्रावधान रखे गए,जो श्री कृष्ण जन्माष्टमी और जीवन,वीतराग सोसायटी, जिला और पुलिस प्रशासन के अलावा जोधपुर में जनप्रतिनिधियों से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्नों पर आधारित थी।

