This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

राज्यपाल ने कहा खूब पढ़ें और निरंतर जीवन में आगे बढ़ें,

 राज्यपाल श्री बागडे ने राजकीय जनजाति आश्रम कन्या छात्रावास की बालिकाओं से संवाद किया जोधपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने जोधपुर में सोमव...



 राज्यपाल श्री बागडे ने राजकीय जनजाति आश्रम कन्या छात्रावास की बालिकाओं से संवाद किया

जोधपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने जोधपुर में सोमवार को जनजातीय क्षेत्र विकास विभाग द्वारा संचालित राजकीय जनजाति आश्रम कन्या छात्रावास की बालिकाओं से संवाद किया। 

उन्होंने बालिकाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें खूब पढ़ने और निरंतर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बालिकाओं से उनकी शिक्षा, उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षा बाद निर्धारित लक्ष्य के बारे में जाना। उन्होंने आत्मविश्वास रखते बालिकाओं को हर क्षेत्र में अपने को साबित करने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनजातीय वर्ग का कल्याण हम सबकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। बालिकाओं को विकास के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान की जाए।
इससे पहले उन्होंने राजकीय जनजाति आश्रम कन्या छात्रावास में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सचिव राज्यपाल डॉ. पृथ्वीराज, सरपंच श्री चंद्र लाल खावा, पूर्व प्रधान श्री तगाराम, जिला परिषद सदस्य श्री चेनाराम पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।