This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने लिया पानी निकासी का जायजा.. अराबा

बालोतरा कल्याणपुर कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अराबा मे पानी निकासी का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला बा...


बालोतरा कल्याणपुर

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अराबा मे पानी निकासी का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला बालोतरा भुवनेश्वर सिंह चौहान ने जायजा लिया विकास अधिकारी चंपालाल देवड़ा पंचायत समिति कल्याणपुर ने बताया कि कई दिनों से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अराबा में विद्यालय के मैदान में पानी भरा हुआ था उसको रविवार की रात और कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार मड पंप के माध्यम से पानी निकासी करके एक बार पूरे मैदान को खाली करवाया गया अभी भी कुछ पानी मैदान में भरा हुआ था तथा नियमित रूप से रिसाव के माध्यम से विद्यालय के मैदान में पानी की आवक जारी है अतः अगले दो-तीन घंटे तक पानी की खाई बनाकर संपूर्ण पानी खेल मैदान से खाली करने के निर्देश अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी को प्रदान किए उपखंड अधिकारी बालोतरा के निर्देश पर बालोतरा से आए मडपम्प कार्मिकों को निर्देश प्रदान किये साथ ही निर्देश दिए की 27 अगस्त से विद्यालय में बालकों आवागमन आसान एवं सुरक्षित रहे तथा विद्यालय में नियमित शिक्षण व्यवस्था सुचारू हो यह सुनिश्चित किया जाए इसके अलावा जिला कलेक्टर महोदय के निर्देश पर निंबा खेड़ा में जाने के लिए रास्ते पर जो पाइप लगाने के निर्देश अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रदान किए थे उस कार्य को भी उन्होंने पुनः स्वयं जाकर निरक्षण किया ओर सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों द्वारा की गई अस्थाई व्यवस्था के लिए उनके कार्यों की सराहना की एवं आगे भी आम नागरिकों को सुविधाए प्राप्त हो तथा वर्षा के बाद समस्या का क्या स्थाई समाधान हो सकता है इसके लिए आमजन से विचार विमर्श किया तथा जिला कलेक्टर महोदय को निवेदन करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर गुमान सिंह राजपुरोहित सरपंच प्रतिनिधि ग्राम विकास अधिकारी सुलोचना छैल सिंह रणवीर सिंह मेघराज शिक्षा सहायकए नाथाराम कलबी (स्वच्छता निरिकक्षक) नगरपरिषद राजू सहायक कर्मचारी जयंतीलाल एवम सांवलराम चौधरी वाहनचालक राहुल, वीराराम, प्रवीण, सुरेश, विकास जितेंद्र सफाई कर्मचारी एवम समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे।