जोधपुर। जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार को शाम जोधपुर पहुंचे और यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया...
जोधपुर। जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार को शाम जोधपुर पहुंचे और यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। मंत्री शेखावत शोक सभाओं में शामिल हुए और बाद में भाजपा जोधपुर शहर की जिला स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जोधपुर प्रवास के दौरान अनेक शोक सभाओं में शामिल हुए। मंत्री शेखावत सबसे पहले मां भारती के सपूत, मरुधरा के अजेय योद्धा कर्नल श्याम सिंह भाटी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की । कर्नल भाटी का गत दिनों निधन हो गया था। मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भाटी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धा से याद किया। इसके बाद मंत्री शेखावत पूर्व महापौर शिवलाल टाक के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके सरदारपुरा स्थित निवास पहुंचे और पूर्व महापौर टाक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद मे आर ए एस आधिकारी अरुण पुरोहित के पिता स्वर्गीय बस्ती राम जी पूर्व चीफ इंजीनियर के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। बाद में इसके बाद मंत्री शेखावत फत्ता राम गुर्जर की भाभी के निधन पर और किरण शेखावत के भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। भाजपा नेता भंवर पोटर के जंवाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इसके अलावा अन्य कई शोक सभाओं में शामिल हुए।भाजपा कार्यशाला में मंत्री शेखावत का उत्साह से स्वागत किया
केन्द्रीय मंत्री शेखावत का भाजपा जिला कार्यशाला में पहुंचने पर गर्म जोशी से स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी के सानिध्य में स्टील भवन शास्त्री नगर में अयोजित इस कार्यशाला में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने अध्यक्षता की। बैठक में भाजपा जिला पधाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रक्षिषण प्रभारी सहित अनेक प्रमुख भाजपा नेता मौजूद रहे।