This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

भारतीय जैन संगठन कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

भारतीय जैन संगठन शाखा बाड़मेर की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार बाड़मेर। भारतीय जैन संगठना शाखा बाड़मेर के अध्यक्ष रमेश जैन ने प्रदेशमंत्री मुकेश ...

भारतीय जैन संगठन शाखा बाड़मेर की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

बाड़मेर। भारतीय जैन संगठना शाखा बाड़मेर के अध्यक्ष रमेश जैन ने प्रदेशमंत्री मुकेश जैन एडवोकेेट की सहमति से नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया है। अध्यक्ष रमेश जैन ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जितेन्द्र बांठिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाश बोहरा, जितेन्द्र बोथरा उपाध्यक्ष, गौतम बोथरा संगठन मंत्री, सुनिल सिंघवी मंत्री, पवन धारीवाल ‘पटूड़ा’ को प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया साथ ही डाॅ. बंशीधर तातेड़, किशनलाल वडेरा, कैलाश कोटड़िया, छगन बोथरा को सलाहकार मनोनीत किया गया।
जैन ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश के पदाधिकारियों के आतिथ्य में नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जायेगा।