भामाशाहों के सहयोग से होगा विद्यालय का कायाकल्प, आमजन को मिलेगी शीतल पेयजल की सुविधा बाड़मेर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला...
- भामाशाहों के सहयोग से होगा विद्यालय का कायाकल्प, आमजन को मिलेगी शीतल पेयजल की सुविधा
बाड़मेर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में पिछले कुछ वर्षाें में शैक्षिक व सह-शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ भौतिक संसाधनों में अप्रत्यशित वृद्धि हुई है । जिसके चलते में हुए बदलाव स्वयं मुखर होकर अपनी कहानी बयां कर रहे है । इस कड़ी में विद्यालय में भामाशाहों के सहयोग से भव्य प्याऊ का निर्माण तथा विद्यालय को रंग-रोगन करवाया जायेगा । यह विद्यालय में शनिवार से शुरू होगा ।
विद्यालय में विभिन्न संसाधनों को लेकर भामाशाहों व दानदाताओं को प्रेरित करने वाले शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि सांसियों में तला विद्यालय में भामाशाह श्रीमती अणसीदेवी धर्मपत्नि मेवारामजी संखलेचा परिवार राणीगांव वाले हाल बाड़मेर की ओर से बहुत ही सुन्दर व भव्य प्याऊ का निर्माण करवाया जायेगा । अमन ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति के निर्णय अनुसार विद्यालय में भामाशाह मिस्त्री रहीम खान खिलजी समस्त परिवार की ओर से विद्यालय को रंग-रोगन करवाने की घोषणा की गई । विद्यालय में बच्चों एवं आमजन के लिए शीतल पेयजल हेतु भव्य प्याऊ एवं रंग-रोगन का कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होगा ।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय में पुर्व में जन-सहयोग से स्टेज, पानी का टांका, टीन-शेड, पेयजल व्यवस्था, तीन वाटिकाएं आदि सुविधाओं की व्यवस्था हो रखी है । जिनमें आम ग्रामीणों सहित कई भामाशाहों व दानदाताओं ने अपने अमूल्य सहयोग व योगदान दिया । जिनका विद्यालय परिवार आज भी ऋणी है । विद्यालय में भामाशाह गौतमचन्द संखलेचा के परिवार के सहयोग से बन रही जल प्याऊ से विद्यार्थियों के साथ-साथ आमजन को भी शीतल पेयजल का लाभ प्राप्त होगा ।
एसएमसी अध्यक्ष रिजूराम, प्रधानाध्यापिका गुंजन आचार्य, मुकेश बोहरा अमन, रहीम खान खिलजी, समीर खान, जेठाराम भील, रामूडी सहित एसएमसी सदस्यों की उपस्थिति में विद्यालय में जल प्याऊ एवं विद्यालय रंग-रोगन के कार्य भामाशाहों व दानदाताओं से करवाने का निर्णय पारित किया ।