This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर का स्वागत,सम्मान समारोह का आयोजन

मतोड़ा !सीमा सुरक्षा बल में 34 वर्ष 7 माह 14 की गौरवमय सेवा देने के बाद सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत भंवरा राम गोदारा का पैतृक गांव मोटानिय...



मतोड़ा !सीमा सुरक्षा बल में 34 वर्ष 7 माह 14 की गौरवमय सेवा देने के बाद सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत भंवरा राम गोदारा का पैतृक गांव मोटानिया नगर मतोड़ा पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया।जैसे ही सेवानिवृत गोदारा गाड़ी से उतरे तो वहाँ पर मौजूद जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने उनको फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा उनके सेवानिवृत पर समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना भी की। सेवानिवृत्त भंवरा राम ने ग्रामवासियों को आभार व्यक्त करते हुए बताया कि क्षेत्रवासियों के इस सम्मान को हमेशा याद रखूंगा।