ख़्वाजा अब्दुल लतीफ़ शाह रहमतुल्लाहि अलैहि का उर्स 4 से जोधपुर । महान सूफी संत आफताबे जोधपुर हजरत ख़्वाजा अब्दुल लतीफ़ शाह नजमी सुलैमानी अल फारू...
ख़्वाजा अब्दुल लतीफ़ शाह रहमतुल्लाहि अलैहि का उर्स 4 से
जोधपुर। महान सूफी संत आफताबे जोधपुर हजरत ख़्वाजा अब्दुल लतीफ़ शाह नजमी सुलैमानी अल फारूक़ी चिश्ती रहमतुल्लाहि अलैहि का 118वां उर्स 4 से 10 फरवरी की सुबह तक मनाया जाएगा। सज्जदानशींन पीर मोहम्मद नजमुल हसन नजमी सुलैमानी चिश्ती की सरपरस्ती में चलने वाले उर्स की रस्मों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
दरगाह नाज़िम पीर मोहम्मद अबुल हसन मीनाई ने बताता कि वैष्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुवे उर्स की सभी रस्में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अदा की जाएंगी। उन्होंने आज उर्स की तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को पाबन्द किया कि वे उर्स के दौरान कोविड गाइडलाइन की पालना सूनिष्चित करने का हर पल प्रयास करें। इसके प्रति जायरीन को जागरूक करें। उन्होंने जायरीन से अपील की है कि वे सरकारी गाइडलाइन की पूर्ण पालना करें।दरगाह प्रवक्ता अमजद खान ने बताया कि उर्स के दौरान दरगाह शरीफ में किसी भी व्यक्ति का बिना मास्क प्रवेष वर्जित रहेगा, मुख्य प्रवेष द्वार पर ही टेम्प्रेचर चेक कर प्रवेष दिया जाएगा। महफिल खाने में भी आने वाले जायरीन को सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कराई जाएगी। उर्स के दौरान सभी कार्यक्रमों के लिए अलग अलग टीमों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई। उन्होंने बताया कि गुरूवार को गुस्ल की रस्म के साथ ही उर्स की विधिवत शुरूआत हो जाएगी।