ख़्वाजा अब्दुल लतीफ शाह चिश्ती के मजार पर गुस्ल की रस्म आज आज होगा विधिवत उर्स शुरू जोधपुर । गंगा जमुनी तहज़ीब के प्रयाय सूफी संत ख्वाजा अब्...
ख़्वाजा अब्दुल लतीफ शाह चिश्ती के मजार पर गुस्ल की रस्म आज
आज होगा विधिवत उर्स शुरू
जोधपुर। गंगा जमुनी तहज़ीब के प्रयाय सूफी संत ख्वाजा अब्दुल लतीफ शाह नजमी सुलैमानी चिश्ती अलफारूकी रहमतुल्लाहि अलैहि के मजार शरीफ पर पीर मोहम्मद नजमुल हसन नजमी सुलैमानी चिश्ती व नाजिम पीर मोहम्मद अबुल हसन मीनाई के हाथों मजार शरीफ पर गुलाब जल व इत्र से धोवन (गुस्ल) की रस्म अदा की जाएगी। गुस्ल और संदल की रस्म के साथ ही 118वें उर्स का आगाज हो गया।
दरगाह प्रवक्ता अमजद खान ने बताया कि राजस्थान सरकार की कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुवे दरगाह से जायरीन को इतला दी जाती है कि दरगाह शरीफ में ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं हो। इसलिए लोगांे को घर पर ही नज्रो-नियाज़ करने की अपील करते हंै व चादर का जुलूस भी ना लायें। कोविड 19 को देखते हुवे इस बार दरगाह शरीफ में सिर्फ उर्स की रस्मे ही अदा की जाएगी।