कसाईयो को बेचने की मंचा से गांव के दो नन्दियो को बनाया था बंधक, पुलिस प्रशासन के सहयोग से संघ के जिलाध्यक्ष ने छुड़वाया जगमालसिंह राजपुरोहित ...
- कसाईयो को बेचने की मंचा से गांव के दो नन्दियो को बनाया था बंधक,
- पुलिस प्रशासन के सहयोग से संघ के जिलाध्यक्ष ने छुड़वाया
जगमालसिंह राजपुरोहित
जालोर। निकटवर्ती बागरा गांव के नवा बाड़ा में पिछले चार-पांच दिनों से कुछ लोगो द्वारा दो नन्दियो को बिना चारा पानी व अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया था जिसकी भनक राष्ट्रीय हिन्दू स्वभिमान संघ के जिलाध्यक्ष गोपालसिंह राजपुरोहित मौक को लगने पर उन्होंने पुलिस प्रशासन के सहयोग से मौके पर जाकर दोनो नन्दियो को वहा से छुड़वाकर गायों की आकरी लाकर छोड़ा।
हिन्दू स्वाभिमान संघ के जिलाध्यक्ष गोपालसिंह मौक ने बताया की मुझे स्थानीय लोगो से सूचना मिली तो में मौके पर पहुँचकर, चार पांच दिन से बंधक बनाये गए नन्दीयो को बडी मुश्किल से बागरा पुलिस प्रशासन की सहायता से मुक्त करवाया। बेचने की फिराक में पांच दिन से बिना चारे पानी के अवैध रूप से कुछ लोगो ने बंधक बनाकर रखा था