रेवदर उपखंड पर लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव प...
रेवदर उपखंड पर लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार आम जनता से संवाद किया जा रहा है। चुनाव के दौरान आमजनता को सुरक्षित महसूस कराने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर फ्लैग मार्च किया जा रहा है। सोमवार को रेवदर व मंडार में रेवदर पुलिस उपाधीक्षक फाउलाल मीणा, थानाधिकारी मण्डार गोपाल सिंह , थानाधिकारी अनादरा हमीर सिंह भाटी, थानाधिकारी रेवदर ध्रुव प्रसाद, कमांडर रणवीर सिंह व समस्त स्टाफ थाना स्टाफ व आर एसी फोर्स जाब्ता के जवानों ने रेवदर कस्बे के करोटी रोड, चौराहों व बाजार व मंडार में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान जवानों द्वारा लोगों को भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष मतदान करने को लेकर प्रेरित किया गया।