This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

देश भर में जल शक्ति अभियान

जोधपुर। देशभर में जल संकट को दूर करने में जुटे जल शक्ति मंत्रालय की ओर से पूरे देश भर में जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण के ...



जोधपुर।देशभर में जल संकट को दूर करने में जुटे जल शक्ति मंत्रालय की ओर से पूरे देश भर में जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण के इस अभियान में देशभर के उन जल स्त्रोतों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है जो कभी न कभी पौराणिक जल स्रोत के रूप में काम आते रहे हैं। जोधपुर दौरे पर आए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जनशक्ति मंत्रालय की ओर से 15 सितंबर तक पहले चरण का जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। देश भर के 256 जिलों में अभियान उत्साह पूर्वक चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी अधिकारी एवं इंजीनियर प्रत्येक जिले में जाकर इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं उन्होंने कहा कि पहले चरण के अभियान के बाद प्राप्त सूचनाओं के आधार पर व्यापक स्तर पर जन जागृति अभियान चलाया जाएगा ताकि पानी की हर बूंद को बचाने में देश का हर नागरिक अपनी भूमिका निभा सके।