This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे भगवान श्रीराम के जयकारें

             झांकियों ने मनमोहा,  कार्यकर्ताओं ने दिखाए करतब सिवाना श्री रामनवमी जन्म महोत्सव का पावन पर्व सिवाना में धूमधाम व हर्षोल्...


             झांकियों ने मनमोहा,  कार्यकर्ताओं ने दिखाए करतब
सिवाना श्री रामनवमी जन्म महोत्सव का पावन पर्व सिवाना में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
श्रीराम नवयुवक मण्डल, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भगवा स्वयं सेवक संघ,शिव सेना,  M.S टाईगर ग्रुप की ओर शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शहर के सदर बाजार से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण के बाद विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। विधायक हम्मीर सिंह भायल,तन सिंह देवन्दी,ठा. कैलाश सिंह,सजय सिंह कुसीप,ललीत ओझा,  थानाधिकारी तेजसिंह,सहित कई गणमान्य  मौजूद रहे ।
शोभायात्रा में विभिन्न समाजों कि मनमोहक झांकियों को शामिल किया गया। जिसकों श्रद्धालुओं ने खुब सराहा। झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा कस्बे के सदर बाजार,बस स्टेण्ड,गांधी चौक,मोकलसर रोड,पादरु रोड,होते हुए पुन सदर बाजार आकर विसर्जित हुई।